SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SSC GD कांस्टेबल CBT परीक्षा CAPFs, असम राइफल्स और NCB पदों पर 25,487 खाली पदों के लिए 27 अप्रैल से 30 मई, 2026 तक आयोजित की जाएगी।

SSC City Intimation slip : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने रविवार को कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, SSC कांस्टेबल (GD) परीक्षाएं 27 अप्रैल से 30 मई तक पूरे देश में आयोजित की जाएंगी। सिटी इंटिमेशन स्लिप उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले ही अपने परीक्षा केंद्र के बारे में जानने में मदद करती है, ताकि वे अपनी यात्रा की तैयारी कर सकें।

SSC GD Constable

SSC GD Constable

सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा का शहर, शिफ्ट का समय होगा।

End of Feed