SSC GD Constable Answer Key 2025: एसएससी ने जारी की कांस्टेबल (ड्राइवर) परीक्षा की आंसर-की, तुरंत करें चेक

SSC GD Constable Answer Key 2025 Pdf Download: कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल (ड्राइवर) परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया है वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Answer Key 2025 Pdf Download: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने जीडी कांस्टेबल (ड्राइवर) परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। दिल्ली पुलिस परीक्षा में कांस्टेबल (ड्राइवर)-पुरुष के लिए उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, कमीशन ने अभी प्रोविजनल आंसर-की जारी की है, इसके बाद फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी किया जाएगा।

sports SSC GD Constable Answer Key 2025

यह परीक्षा 16 और 17 दिसंबर, 2025 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। SSC GD Constable Answer Key 2025 Pdf देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।

End of Feed