SSC GD Constable 2025: Staff Selection Commission (SSC) Constable General Duty (GD) Exam 2025 Answer Key ssc.gov.in पर जारी की जाएगी। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो क्रेडिंशियल के साथ तैयार रहिए, क्योंकि जल्द ही एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा आंसर की जारी की जाएगी। एक बार SSC GD Constable Answer Key 2025 Release होने के बाद इसे आप timesnowhindi.com/education पर से भी देख सकेंगे। इस भर्ती के जरिये कुल 39481 पदों को भरा जाना है।
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा आंसर की
एसएससी द्वारा निकाली जाने वाली ये बढ़िया सरकारी नौकरी में से एक है, क्योंकि इस परीक्षा हेतु आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए, इसके अलावा उसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (GD) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन इस 25 फरवरी को समाप्त हो गया, यही कारण है कि इंटरनेट पर लगातार लोगों ने सर्च करना शुरू दिया कि SSC GD Constable Answer Key 2025 kab Aayegi
जानकारी के लिए बता दें, कि आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी। जानें कैसे करेंगे चेक
एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की 2025: डाउनलोड करने का तरीका
जारी होने के बाद, एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2025 की आंसर की देखने के लिए इस स्टेप्स को फॉलो करना होगा
- SSC GD Constable Answer Key 2025 Website ssc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर Notice Board के नीचे देखें।
- "SSC GD Constable Answer Key 2025 Download Link" पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- SSC GD Constable Answer Key 2025 Download करें।
SSC GD Constable Exam 2025
आयोग ने अपनी तरफ से आंसर की जारी होने की कोई जानकारी नहीं दी है, परीक्षा का आयोजन परीक्षाएं 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी को किया गया, चूंकि अब परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं, ऐसे में किसी भी दिन आंसर की जारी होने की खबर आ सकती है।
