SSC Delhi Police Constable Admit Card 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर पुलिस कांस्टेबल पीई एंड एमटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sscnr.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करते हुए लेख में नीचे दिए गए आसान स्टेप फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
SSC Delhi Police Constable Admit Card 2026
कब होगी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पीई और एमटी परीक्षा?
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए पीईटी और एमटी यानी फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट का आयोजन 18 सितंबर से किया जा रहा है। लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए आयोग द्वारा आज यानी 10 सितंबर को परीक्षा से 8 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र का दौरा कर यात्रा के समय के बारे में जान सकते हैं, ताकि परीक्षा के दिन उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - FMGE October 2026: अक्टूबर सेशन के लिए आवेदन कल से, NBEMS ने जारी किया नोटिफिकेशन
कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी द्वारा भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 7,565 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इसमें कैटेगरी के आधार पर भर्ती की जा रही है।
SSC Delhi Police Constable Admit Card 2026 (Photo - AI)
कब शुरू हुई थी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया?
भर्ती के लिए आयोग द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 में शुरू हुई थी और 31 अक्टूबर यानी करीब 1 महीना 10 दिन का समय दिया गया था। उसके बाद आयोग द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर से 6 जनवरी के बीच किया गया। लिखित परीक्षा के सफलतापूर्वक होने के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हुई और उसके आधार पर रिजल्ट की घोषणा आयोग द्वारा 19 जून को की गई थी। अब पीई और एमटी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
कैसे करें भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड?
स्टेप 1 - भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए sscnr.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए Delhi Police Constable Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
स्टेप 4 - इस पेज पर उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - अब आपका परीक्षा एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 6 - इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा का एडमिट कार्ड निकालने के लिए लास्ट मिनट का इंतजार या परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद लेने के बारे में न सोचे। इसे पहले ही निकाल लें ताकि आपको बाद में फोटो कॉपी के लिए इधर-उधर धक्के न खाने पड़े। साथ ही एक फोटो आईडी भी अपने साथ रखें।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाएं क्या नहीं
- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी ले जाएं।
- फोटो आडी की ओरिजनल और फोटो कॉपी ले जाएं।
- ब्लू पेन साथ रखें।
- पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएं।
- मोबाइल, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित है।
- कॉपी, पेपर या बुक लेकर न जाएं।
- हल्के कपड़े पहनकर जाएं।
- जूते के स्थान पर चप्पल का इस्तेमाल करें।
एडमिट कार्ड पर जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। परीक्षा केंद्र के रिपोर्टिंग टाइम से करीब 30 मिनट पहले पहुंचने का प्रयास करें।
