SSC CPO Admit Card 2024: जारी हुआ एसएससी सीपीओ एग्जाम का एप्लीकेशन स्टेटस, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

SSC CPO Admit Card 2024, SSC CPO Application Status 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने सीपीओ पेपर 1 एग्जाम का एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा।

SSC CPO Admit Card 2024, SSC CPO Application Status 2024 Link Active: एसएससी सीपीओ परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कुछ क्षेत्रों के लिए दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एप्लीकेशन स्टेटस (SSC CPO SI Application Status 2024) जारी कर दिया गया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था तो आयोग की क्षेत्रीय वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, जन्मतिथि और अपना नाम दर्ज करके एप्लीकेशन स्टेटस (SSC CPO Application Status 2024 Link) चेक कर सकते हैं।

SSC CPO Application Status 2024

SSC CPO Application Status 2024

SSC CPO Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

आयोग द्वारा सीपीओ एग्जाम का आयोजन 27 जून, 28 जून और 29 जून 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कंप्रीहेंशन से 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। ‌वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

End of Feed