SSC CHSL Tier 2 Result 2022: जल्द जारी होंगे एसएससी सीएचएसएल टियर-2 के परिणाम, डाउनलोड करें आंसर की

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 11:07 AM IST

SSC CHSL Tier 2 Result 2022 : स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) अक्टूबर के पहले सप्ताह तक सीएचएसएल टियर-2 का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बता दें इस बार एसएससी सीएचएसएल टियर-2 की परीक्षा 18 सितंबर 2022 को आयोजित की गई थी। टियर-2 में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों के लिए टियर-3 यानी कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 18 सितंबर 2022 को आयोजित की गई थी टियर 2 की परीक्षा।
  • टियर 2 में सफल अभ्यर्थियों के लिए टियर 3 अनिवार्य।
  • नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक कर चेक करें रिजल्ट।

SSC CHSL Tier 2 Result 2022: एसएससी सीएचएसएल टियर-2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारो के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही टियर-2 का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा, अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। परीक्षा 18 सितंबर 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं टियर 1 की परीक्षा 24 मई से 10 जून 2022 तक निर्धारित थी।

SSC CHSL Tier 2 Result 2022

एसएससी सीएचएसएल टियर-2 का रिजल्ट

टियर-1 की परीक्षा मे सफल होने वाले उम्मीदवारों को टियर-2 की परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया था। टियर-3 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, यहां उम्मीदवारों को टाइपिंग और डाटा एंट्री टेस्ट क्वालीफाई करना होगा। इस परीक्षा के माध्यम से जूनियर सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट, सोर्टिंग असिस्टेंट, और डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी। एसएससी सीएचएसएल का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

End of Feed