SSC CGL Exam 2022, SSC CGL Tier I Exam 2022 Date, SSC Exam 2022, ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (Combined Graduate Level) 10+2 टियर 1 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने एसएससी सीजीएल एग्जाम (SSC CGL Exam) 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल परीक्षा की तारीख जारी।
SSC CGL Exam 2022: कब होगी परीक्षा?
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा (SSC CGL Tier I Exam) 1 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है। आमतौर पर परीक्षा के 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। ऐसे में नवंबर के अंत में एडमिट कार्ड अपलोड किए जाने की संभावना है। जिसे अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।
SSC CGL Exam 2022: इतने अंकों के होंगे सवाल
एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.50 अंको की नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। ध्यान रहे कि टीयर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग होंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 20,000 पदों पर भर्ती की जाएगी।
SSC Exam Date 2022: साइंटिफिक असिस्टेंट परीक्षा कब?
एसएससी ने सीजीएल परीक्षा के अलावा साइंटिफिक असिस्टेंट परीक्षा की तारीख भी जारी कर दी है। आयोग द्वारा यह परीक्षा 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। एसएससी साइंटिफिक असिस्टेंट एग्जाम (SSC Scientific Assistant Exam) 2022 में 200 अंकों के 200 सवाल होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा और गलत जवाब पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
SSC Admit Card 2022: वेबसाइट पर रखे नजर
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एसएससी एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक करते रहें।
