SSC CGL Tier 2 Admit Card: जारी हुए एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें चेक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 23, 2023, 08:19 AM IST

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2022 Released: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी हुए एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड उम्मीदवार ssc.nic.in की मदद से अपडेट में देख सकते हैं। इसके अलावा अपने क्षेत्र के एडमिट कार्ड जारी होने की स्थिति को चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के एडमिट कार्ड सेक्शन पर जा सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की ओर से संयुक्त ग्रेजुएट स्तर की परीक्षा (सीजीएल) 2022 के दूसरे स्टेज के लिए प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिए गए है। उम्मीदवार ssc.nic.in पर जा सकते हैं और फिर प्रवेश पत्र सेक्शन में अपने क्षेत्र की प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड जारी होने की स्थिति को चेक कर सकते हैं। मध्य क्षेत्र के लिए एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड ssc-cr.org पर जारी किया गया है और कुछ वेबसाइट में उम्मीदवारी की स्थिति, परीक्षा शहर का विवरण, परीक्षा की डेट और समय जैसी जानकारी जारी की गई है।

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2023

SSC CGL टियर 2 एडमिट कार्ड 2023

आयोग की कर्नाटक-केरल क्षेत्रीय वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार एसएससी सीजीएल टियर-2 एडमिट कार्ड 2 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस बीच, टियर 1 परीक्षा के स्कोरकार्ड आज जारी हो चुका है जोकि ssc.nic.in पर उपलब्ध है।

End of Feed