SSC CGL Tier 1 Answer Key: एसएससी ने बढ़ाई आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की समय सीमा, जानें चेक करने का पूरा प्रोसेस

SSC CGL Tier 1 Answer Key: एसएससी ने सीजीएल टीयर 1 परीक्षा की आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ये जानकारी साझा की है।

SSC CGL Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल टीयर 1 परीक्षा 2025 की आंसर की के लिए आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। एसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ये जानकारी शेयर की है। बताते चलें कि उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज कराने की तारीख 21 अक्तूबर सुबह 11 बजे तक बढ़ाई गई है। इससे पहले ये अंतिम तारीख 19 अक्तूबर 2025 रात 9 बजे तक तय की गई थी। एसएससी ने अपने नोटिस में ये बात कही है कि इस सुविधा की अंतिम तिथि को 19.10.2025 से बढ़ाकर 21.10.2025 तक किया जाए।

एसएससी सीजीएल आंसर की

SSC CGL Answer key

आंसर की के साथ आपत्ति विंडो भी खुली हुई है ऐसे में अभ्यर्थी आंसर की भी चेक कर सकते हैं। अगर कोई आपत्ति हो तो वे निर्धारित समय सीमा से पहले पहले आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आंसर की से संबंधित सभी आंसर्स को अच्छी तरह से चेक किया जाएगा और फिर इस बारे में जो भी फैसला होगा, वो आयोग का अंतिम निर्णय होगा।

End of Feed