SSC CGL Tier 3 Exam Result 2021: एसएससी सीजीएल रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 3 एग्जाम का रिजल्ट आज यानी 20 दिसंबर 2022 को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2021
आयोग द्वारा सीजीएल टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट 15 अक्टूबर को जारी किया गया था। जिसमें, सफल स्टूडेंट्स के लिए टियर 3 परीक्षा का आयोजन किया गया। आधिकारिक सूचना के अनुसार, टियर 3 परीक्षा में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर पदों के लिए कुल 2570 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जबकि, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के लिए 504 और स्टैटिस्टिकल इंवेस्टिगेटर ग्रेड 2 के लिए 2448 अभ्यर्थी सफल रहे हैं।
सीजीएल टियर 3 परीक्षा सफल होने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 30% अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 25% और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20% अंक प्राप्त करना जरूरी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपने नतीजे देख सकते हैं।
How to download SSC CGL Tier 3 Result 2021: ऐसे डाउनलोड करें एसएससी सीजीएल टियर 3 रिजल्ट 2021
- सबसे पहले स्टाफ सेलेक्शन कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट के टैब पर जाएं और CGL पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'Combined Graduate Level Examination (Tier 3), 2021' के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा। आप इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल टियर 3 परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन 4 जनवरी और 5 जनवरी 2023 को किया जाएगा। टियर 3 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 दिसंबर 2022 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड के जरिए 13 जनवरी तक अपने अंक देख सकेंगे।
