SSC CGL Exam 2024, SSC CGL Online Application Link: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। एसएससी सीजीएल एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वह कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर आज यानी 24 जुलाई की रात 11 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क का भुगतान 25 जुलाई तक किया सकता है। वहीं, अभ्यर्थी 10 अगस्त और 11 अगस्त को आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
SSC CGL Exam 2024
SSC CGL Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में असिस्टेंट ऑफिसर, रिसर्च असिस्टेंट, डिवीजनल अकाउंटेंट, जूनियर स्ट्रैटिस्टिकल ऑफिसर, ऑडिटर, पोस्टल असिस्टेंट/सॉटिंग असिस्टेंट और टैक्स असिस्टेंट सहित कुल 17727 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन टियर 1 और टियर 2 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
SSC CGL Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 27/30/32 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for SSC CGL Exam 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
SSC CGL Online Application 2024: इस बात का रखें ध्यान
योग्य अभ्यर्थी एसएससी सीजीएल एग्जाम के लिए 24 जुलाई तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकर नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
