Staff Selection Commission – Combined Graduate Level Exam (SSC CGL) एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी होने वाला है, एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग टियर 1 परीक्षा के लिए सीजीएल एडमिट कार्ड 30 जून से पहले जारी कर सकता है, एक बार एसएससी सीजीएल प्रवेश पत्र जारी होने के बाद इन्हें एसएससी की आधिकारिक साइट के साथ साथ टाइम्स नाव नवभारत डिजिटल से भी देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023
जो उम्मीदवार एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उनके लिए जल्द ही बड़ा अपडेट आने वाला है। भावी परीक्षार्थी अपनी तैयारी बनाए रहें, क्योंकि कभी परीक्षा में ज्यादा दिन का समय नहीं बचा है।
SSC CGL 2023: कब जारी होगा एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी होने की संभावना इसलिए है, क्योंकि एसएससी ने सीजीएल टियर 1 परीक्षा के लिए आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए लिंक एक्टिवेट कर दिया है।
एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2023: कैसे डाउनलोड करें
एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए, सभी उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
- एसएससी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट या ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर इस लिंक पर क्लिक करना होगा - एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2023
- एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
SSC CGL 2023 Exam Date: कब होगी परीक्षा
शेड्यूल के मुताबिक, एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2023 14 जुलाई से 27 जुलाई तक होगी।
