SSC CGL 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक किसी भी वजह से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वह समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि निर्धारित समय सीमा निकलने के बाद आयोग द्वारा कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही आवेदन आगे बढ़ने की भी कोई संभावना नहीं है। अगर आप भी उन उम्मीदवारों से एक हैं, जो परीक्षा की तैयारी तो कर रहे हैं, लेकिन आवेदन प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं की है, तो नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो कर आवेदन पूरा करें।
SSC CGL 2026
इस समय तक खुली रहेगी आवेदन विंडो
एसएससी द्वारा विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कुल 12,256 पदों की भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी सोमवार 22 जनवरी 2026 है। उम्मीदवार इसके लिए रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं, इसके बाद आवेदन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि फीस भरने के लिए उम्मीदवारों के पास 23 जून तक का समय है। इसके बाद आवेदन में सुधार की प्रक्रिया 29 जून से 1 जुलाई की रात 11 बजे तक चलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - क्या सच में टेलीग्राम पर लीक हुआ NEET UG 2026 री-एग्जाम का पेपर? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर NTA -PIB ने दी बड़ी सफाई
कब होगी एसएससी सीजीएल परीक्षा
एसएससी सीजीएल 2026 की पहले चरण की परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में सितंबर से अक्टूबर के बीच किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण की परीक्षा के पात्र होंगे, जिसका आयोजन दिसंबर में किया जा सकता है। इसके लिए अभी तक निर्धारित तिथियों की घोषणा नहीं की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग द्वारा परीक्षा शेड्यूल जारी किया जा सकता है।
किन विभागों में होगी भर्ती
| केंद्रीय सचिवालय सेवा |
| इंटेलिजेंस ब्यूरो |
| रेल मंत्रालय |
| विदेश मामलों के मंत्रालय |
| रक्षा मंत्रालय |
| चुनाव आयोग |
| राष्ट्रीय सूचना केंद्र (NIC)- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय |
| केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) |
| संसदीय मामलों के मंत्रालय |
| केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) |
| केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) - वित्त मंत्रालय |
| डाक विभाग संचार मंत्रालय |
| वस्त्र मंत्रालय |
| खनन मंत्रालय |
| भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) |
| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) - गृह मंत्रालय |
| राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CBSE की बड़ी पहल: आंसर शीट वेरिफिकेशन में 'नो-चेंज' के बाद भी खुद कॉपियां देख सकेंगे छात्र
कैसे करें आवेदन
स्टेप 1 - सीजीएल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लॉगिन और रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करें।
स्टेप 4 - अब, लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 5 - आवश्यक सभी दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 6 - फॉर्म को चेक कर सबमिट करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना लॉगिन सुरक्षित रखें और आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट भी लें।
