SSC CGL 2026: दो दिन के लिए फिर खुली आवेदन विंडो, 25 जून आखिरी तारीख

SSC Reopens CGL 2026 Application Window: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने SSC CGL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो दोबारा खोल दी है। आवेदन से चूक गए उम्मीदवारों के लिए यह अतिरिक्त मौका महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

SSC Reopens CGL 2026 Application Window: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने SSC CGL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो दोबारा खोल दी है। उम्मीदवारों की मांग पर लिया गया यह फैसला उन लोगों के लिए मौका है जो किसी वजह से पहले फॉर्म नहीं भर पाए थे। पहले चरण में 21 मई से 22 जून 2026 तक चली आवेदन प्रक्रिया में 28 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया था। अब आयोग ने 23 जून रात 11 बजे से 25 जून रात 11 बजे तक विंडो फिर से खोलने का ऐलान किया है।

SSC

नए शेड्यूल के मुताबिक ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 26 जून 2026 रात 11 बजे है। वहीं आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 रात 11 बजे तक खुलेगी। योग्यता तय करने की कट-ऑफ डेट भी अब 25 जून 2026 मानी जाएगी।

End of Feed