SSC CGL 2023, SSC CGL Notification 2023 Date: एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (SSC CGL Exam 2023) का नोटिफिकेशन 1 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 1 मई 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SSC CGL 2023
SSC CGL Exam 2023: कब आएगा नोटिफिकेशन
आधिकारिक सूचना के मुताबिक, एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन 1 अप्रैल को जारी होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं, टियर 1 परीक्षा का आयोजन जून या जुलाई में किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल परीक्षा की सटीक तारीख नहीं घोषित की गई है।
SSC CGL Eligibility: कौन कर सकेगा आवेदन
एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए । हालांकि, कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल है। बता दें कि सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
How to apply online for SSC CGL Exam 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और फिर होम पेज पर 'Apply' सेक्शन में जाएं।
- यहां SSC CGL Exam 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन के लिए मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा करें।
एसएससी की ओर से सीजीएल टियर 2 परीक्षा 2022 का आयोजन 2 मार्च से 7 मार्च 2023 तक किया गया था। अब आयोग जल्द ही परीक्षा की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
