छत्तीसगढ़ की 16 वर्षीय रितिका बनेंगी नासा प्रोजेक्ट का हिस्सा, देश भर से छह छात्रों का हुआ चयन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 04:39 PM IST

छत्तीसगढ़ की 16 वर्षीय रितिका ध्रुव ने नासा के एक प्रोजेक्ट के लिए आवेदन किया था और अब वह इसका हिस्सा बनने जा रही हैं। उनके पिता साइकिल रिपेयरिंग का काम करते हैं। ‌ इस प्रोजेक्ट के लिए रितिका सहित देशभर से छह छात्रों को चुना गया है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नासा प्रोजेक्ट के लिए रितिका समेत देशभर के छह छात्रों का चयन।
  • कक्षा 11वीं की छात्रा हैं रितिका।
  • छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की रहने वाली 16 वर्षीय रितिका ध्रुव को नासा के एक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिला है। उनका चयन नासा के सिटीजन साइंस प्रोजेक्ट के अंतर्गत क्षुद्र ग्रह खोज अभियान के लिए किया गया है। रितिका ने अंतरिक्ष के वैक्यूम में ब्लैक होल से ध्वनि की खोज विषय पर एक प्रस्तुति दी थी। जिससे ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे और सतीश धवन स्पेस सेंटर, आंध्र प्रदेश के वैज्ञानिक काफी प्रभावित हुए।

Ritika Dhruv

रितिका को बचपन से ही अंतरिक्ष में गहरी दिलचस्पी है।

11वीं की छात्रा हैं रितिका

End of Feed