अंग्रेजी की टेंशन खत्म! अब हिंदी में होगी सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई

Civil Engineering in Hindi: इंदौर के श्री जी एस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SGSITS) ने अकादमी सत्र 2026-27 से बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी माध्यम में शुरू कर दी है। इस पहल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई आसान होगी

Btech Study in Hindi: मध्य प्रदेश में हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। इंदौर के श्री जी एस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SGSITS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी माध्यम में शुरू कर दी है। इस खास बैच में पढ़ने वाले छात्रों को अंतिम वर्ष में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 2 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि भी मिल सकती है।

Civil Engineering course in Hindi

अब हिंदी में होगी सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई

यह एक विशेष बैच होगा, जिसके लिए कुल 30 सीटें रखी गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक करीब 20 छात्रों का एडमिशन भी हो चुका है। इस पहल से उन छात्रों के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई आसान होगी, जिन्होंने 12वीं तक हिंदी माध्यम से पढ़ाई की है।

End of Feed