Summer Vacation in Patna Bihar 2023: पटना के स्कूलों में समर वेकेशन, जानें कब से कब तक रहेंगी गर्मियों की छुट्टी

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 9, 2023, 01:35 PM IST

Patna, Bihar Summer Vacation 2023: उत्तर प्रदेश के स्कूलों के बाद अब पटना बिहार के स्कूलों की ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीख भी सामने आ गई है। पटना के स्कूलों में 21 दिन की समर वेकेशन होगी। जानें कब से कब तक बंद रहेंगे पटना के स्कूल।

Patna, Bihar Schools Summer Vacation 2023: गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। बिहार में बीते दिनों वर्षा के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब फिर पछुआ के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। गर्मी के चलते स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर हलचल तेज हो गई है। कई राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां यानी समर वेकेशन की घोषणा हो गई है। वहीं अब उत्तर प्रदेश के स्कूलों के बाद अब पटना बिहार के स्कूलों की ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीख भी सामने आ गई है। पटना के स्कूलों में 21 दिन की समर वेकेशन होगी। जानें कब से कब तक बंद रहेंगे पटना के स्कूल।

Summer Vacation in Patna Bihar 2023

Summer Vacation in Patna Bihar 2023

Summer Vacation in Bihar Schools 2023

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पटना के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अलग अलग डेट्स पर समय वेकेशन रहेगा। पटना के सरकारी स्कूलों में 6 जून से 27 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। एक तरह से 21 दिन तक पटना के स्कूल समर वेकेशन के चलते बंद रहेंगे।

End of Feed