Summer Vacation in Jharkhand 2023: झारखंड में समर वेकेशन की घोषणा, जानें कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 11, 2023, 03:03 PM IST

Jharkhand, Ranchi, Bokaro, Jamshedpur, Dhanbad Schools Summer Vacation 2023: उत्तर प्रदेश, बिहार के बाद झारखंड में भी गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। रांची सहित झारखंड के अन्य जिलों में जल्द समर वेकेशन शुरू होने वाले हैं। जानें डेट्स।

Jharkhand, Ranchi, Bokaro, Jamshedpur, Dhanbad Schools Summer Vacation 2023: देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप है और तापमान में इजाफा हो गया है। इसी को देखते हुए कई राज्यों ने अपने यहां समर वेकेशन यानी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान हो चुका है। उत्तर प्रदेश, बिहार के बाद झारखंड में भी गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। रांची सहित झारखंड के अन्य जिलों में जल्द समर वेकेशन शुरू होने वाले हैं। जानें कब से कब तक बंद रहेंगे झारखंड के स्कूल।

Summer Vacation in Jharkhand Schools 2023

Summer Vacation in Jharkhand Schools 2023

Jharkhand Schools Summer Vacation 2023

जानकारी के अनुसार, झारखंड के स्कूलों में समर वेकेशन 12 मई से शुरू होने वाले हैं और 9 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। कई स्कूलों ने अपने यहां समर वेकेशन की अलग डेट अनाउंस कर दी है। राज्य में 15 मई से लगभग सभी स्कूलों में समर वेकेशन हो जाएगी। पहले झारखंड में 21 मई से 10 जून तक समर वेकेशन होने थे लेकिन गर्मी को देखते हुए अब 12 मई से स्कूल बंद किए जा रहे हैं।

End of Feed