School Timing Change Notice due to Heat Wave: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। ये निर्णय भोपाल जिले के छात्रों की स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है। (School Timing Notice for Students) बता दें, पूरे राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 43 डिग्री पार तक नोट किया गया है। केवल भोपाल की बात करें तो पहली बार 40 डिग्री पार यहां का पारा चला गया है। ये बेहद सावधानी बरतने वाली बात है। अभिभावक और छात्र गर्मी की चेतावनी से अवगम रहें, और इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
भोपाल के स्कूल टाइमिंग में हुआ बदलाव (image - chatgpt)
मौसम विभाग का अलर्ग जारी, School Timing in Bhopal
मौसम विभाग की मानें तो 20 जिलों में लू चलेगी, कहीं बारिश के आसार भी होंगे, लेकिन ज्यादातर जगह गर्मी की वजह से परेशानी दिखेगी। बता दें, यहां इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित अधिकांश शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं। पूरा प्रदेश झुलस रहा है, खासकर नर्मदापुरम प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां पारा 43 डिग्री तक चढ़ गया।
नोटिस में कही गई ये बात, School Timing Change Notice
आदेश में कहा गया "भोपाल जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुये छात्रों की स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए जिला भोपाल अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय /अशासकीय/एम.पी.बोर्ड / सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई. एवं शासन द्वारा मान्यता प्रा समस्त विद्यालय प्री प्रायमरी की कक्षायें विद्यालय अपनी एवं छात्रों की सुविधानुस अधिकतम दोपहर 12 बजे तक साथ ही कक्षा 01 से 12वीं तक की कक्षायें प्रातः 7.30 से अधिकतम दोपहर 12 बजे तक ही संचालित की जाएगी। शासन द्वारा पूर्व से निर्धा परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय सारणी अनुसार संचालित रहेगें। उक्त आदेश 18.04.2026 से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।"
भोपाल के स्कूल टाइमिंग में हुआ बदलाव
School Timing in MP
जबकि ट्वीट में लिखा है "भोपाल जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए छात्रों की स्वास्थ्य,सुविधा,सुरक्षा एवं आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए जिले के अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय /अशासकीय/ एम.पी.बोर्ड / सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई. एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालय के समय में बदलाव किया गया है।"
