School Se TC Lene Ke Liye Application (स्कूल से टीसी लेने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखते हैं): मई का महीना चल रहा है। इस दौरान लगभग सभी स्कूलों व बोर्ड के नतीजे का ऐलान हो चुका है। इस बीच कोई छात्र एक स्कूल से दूसरे स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं, वहीं कुछ छात्र अब स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉलेज में दाखिले के लिए फॉर्म भर रहे हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने संबंधित स्कूल से टीसी लेना होता है। बिना इसके आपको दूसरे स्कूल या कॉलेज में एडमिशन नहीं मिलता है। ऐसे में यदि आप भी एक स्कूल से दूसरे स्कूल में अपना एडमिशन करवाने जा रहे हैं और आपको भी अपने स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट यानी टीसी लेना है तो इसके लिए सबसे पहले आपको एक प्रार्थना पत्र लिखना होगा। इससे आप संबंधित स्कूल से अपनी टीसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
School Se TC Lene Ke Liye Application: स्कूल से टीसी के लिए कैसे लिखें एप्लीकेशन
ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि स्कूल से टीसी लेने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें, स्कूल से टीसी लेने के लिए एप्लीकेशन हिंदी में, स्कूल से टीसी लेने के लिए लेटर, स्कूल से टीसी लेने के लिए प्रार्थना पत्र कैसे लिखें? अपने इन सभी सवालों के जवाब जान सकते हैं।
School Se TC Lene Ke Liye Application: स्कूल से टीसी लेने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखते हैं
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय का छात्र/छात्रा हूं। इसके बाद अपना नाम और कक्षा लिखें। फिर अपना रोल नंबर लिखें। अब अपने विषय का जिक्र करें। इसके बाद आप विद्यालय के बारे में अपने विचार का जिक्र कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आप इस तरह लिख सकते हैं कि मैंने आपके विद्यालय में पढ़ाई के दौरान बहुत कुछ सीखा है। यहां के शिक्षकों ने मुझे हमेशा सही मार्गदर्शन दिया और शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी प्रदान किए। विद्यालय का वातावरण बहुत अच्छा है और यहां बिताया गया समय मेरे जीवन की अमूल्य यादों में शामिल रहेगा। अब पारिवारिक कारणों से मुझे दूसरे विद्यालय में प्रवेश लेना आवश्यक हो गया है। नए विद्यालय में प्रवेश के लिए स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) की आवश्यकता है। इसलिए आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया मुझे जल्द से जल्द टीसी प्रदान करने की कृपा करें, ताकि मैं समय पर दूसरे विद्यालय में प्रवेश ले सकूं।
अंत में आप धन्यवाद करते हुए। अपना नाम कक्षा, रोल नंबर, दिनांक और हस्ताक्षर करें। ध्यान रहे टीसी के लिए प्रार्थना पत्र पर अभिभावक के हस्ताक्षर जरूरी होंगे।
इस तरह आप अपने संबंधित स्कूल से टीसी प्राप्त करने के लिए एप्लीकेशन लिख सकते हैं।
