School Holiday in August 2024: अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे बच्चों के स्कूल, जानें कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें लिस्ट

School Holiday News, August 2024 Delhi, Noida, Gurgaon School Holidays List: अगस्त के महीने में स्कूली बच्चों की मौज रहेगी क्योंकि इस महीने में कई दिन स्कूल बंद रहेंगे। आप चाहें तो लॉन्ग वीकेंड पर बच्चों को साथ लेकर वैकेशन पर निकल सकते हैं।

School Holiday News, August 2024 Delhi, Noida, Gurgaon School Holidays List: अगस्त के महीने में स्कूली बच्चों की मौज रहेगी क्योंकि इस महीने में कई दिन स्कूल बंद रहेंगे। इस महीने में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसा त्यौहार है। इन त्यौहारों पर स्कूल बंद रहते हैं। आप चाहें तो लॉन्ग वीकेंड पर बच्चों को साथ लेकर वैकेशन पर निकल सकते हैं। कई स्कूलों ने तो छुट्टी की घोषणा करते हुए कैलेंडर भी जारी कर दिया है। आइये जानते हैं कि अगस्त महीने में किस किस दिन स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। यहां देखें पूरी लिस्ट-

कांवड़ यात्रा के कारण बंद रहेंगे स्कूल

सावन का महीना चल रहा है और पवित्र कांवड़ यात्रा जारी है। इसके चलते कई राज्यों में स्कूलों में बच्चों की छुट्टी की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में स्कूलों ने अवकाश घोषित कर दिए हैं। कांवड़ यात्रा के कई जिलों में 2 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।

अगस्त में स्कूल की छुट्टियां

अगस्त महीने में में 4 रविवार होने वाले हैं, 4 अगस्त, 11 अगस्त, 18 अगस्त और 25 अगस्त। इसके अलावा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है।19 अगस्त सोमवार को रक्षा बंधन का त्यौहार है। फिर 26 अगस्त सोमवार को जन्माष्टमी है।

अगस्त में महत्वपूर्ण दिवस

अगस्त महीने में कई महत्वपूर्ण दिवस भी आते हैं। 2 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जन्मतिथि, 6 अगस्त को हिरोशिमा डे, 8 अगस्त को क्विट इंडिया मूवमेंट डे, 12 अगस्त को इंटरनेशनल यूथ डे, 26 अगस्त को वूमेंस इक्यूलिटी डे और 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाएगा कई राज्यों में इन दिवसों पर भी अवकाश रहता है।

End Article
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते है...

End of Feed