School Holiday: देश के विभिन्न राज्यों में 4 सितंबर को लेकर स्कूली छात्रों और अभिभावकों में स्कूल की छुट्टी को लेकर दुविधा बनी हुई है। इस भ्रम की मुख्य वजह दो बड़े कारण हैं, पहला श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व और दूसरा देश के कई राज्यों में हो रही भारी मानसूनी बारिश। कई राज्यों ने त्योहार के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, तो वहीं कुछ इलाकों में मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी और जलभराव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए हैं। ऐसे में अगर आपको भी स्कूल की छुट्टी (School Closed) को लेकर कंफ्यूजन है तो आइए जानते हैं कि कल 4 सितंबर को दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में स्कूलों की छुट्टी है की नहीं। आइए जानते हैं छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट।
School Holiday (Photo - AI)
जन्माष्टमी की छुट्टी को लेकर अपडेट
4 सितंबर 2026 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में देश के अधिकांश राज्यों में गजेटेड/सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर: दिल्ली सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार 4 सितंबर को जन्माष्टमी की गजटेड छुट्टी रहेगी। इसके तहत दिल्ली के अधिकांश सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात: इन राज्यों की राज्य सरकारों ने भी जन्माष्टमी के अवसर पर शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का आदेश जारी किया है।
हरियाणा, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश: बता दें कि हरियाणा, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी जन्माष्टमी के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे।
नोट- उत्तर भारत में अधिकांश राज्यों में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में सभी राज्यों में छुट्टी होती है। अभिभावकों को सलाह है कि वह बोर्ड द्वारा जारी किए जाने वाले वार्षिक अवकाश कैलेंडर को जरूर चेक करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -JEE Advanced अटेम्प्ट में बदलाव की मांग तेज: छात्रों ने उठाई तीन अवसरों की आवाज, जानें क्या है पूरा मामला
लंबा वीकेंड
जिन स्कूलों में 5-दिवसीय कार्य सप्ताह होता है या शनिवार की छुट्टी रहती है, वहां 4 सितंबर (शुक्रवार) से लेकर 6 सितंबर (रविवार) तक लगातार 3 दिनों का अवकाश रहेगा। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों के साथ छुट्टियां प्लान कर सकते हैं। उन्हें अतिरिक्त छुट्टी लेने की उतनी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
भारी बारिश के कारण कहां बंद रहेंगे स्कूल
त्योहार के अलावा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश, तूफान और जलभराव की चेतावनी जारी की है-
उत्तराखंड: राज्य के पहाड़ी व संवेदनशील जिलों जैसे देहरादून, नैनीताल और भीमताल में भारी बारिश व भूस्खलन की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यद्यपि जन्माष्टमी की छुट्टी पहले से निर्धारित है, लेकिन बारिश के खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश: पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों जैसे झांसी, हमीरपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर में अचानक बाढ़ (Flash Flood) और तेज बारिश का अलर्ट है। हालांकि छुट्टी का मुख्य कारण जन्माष्टमी है, परंतु जहां मूसलाधार बारिश का ज्यादा प्रभाव है, वहां स्थानीय प्रशासन सुरक्षा संबंधी अतिरिक्त दिशा-निर्देश जारी कर रहा है।
पूर्वोत्तर और अन्य राज्य: असम और आसपास के पहाड़ी जिलों में तेज बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर जिला कलेक्टरों (DCs) को स्थिति के अनुसार निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPSSSC Recruitment 2026: एडवोकेट जनरल के ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया और अन्य डिटेल्स
अभिभावकों और छात्रों के लिए जरूरी सलाह
4 सितंबर को अधिकांश उत्तर भारतीय राज्यों में जन्माष्टमी के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा, फिर भी मौसम संबंधी स्थानीय बदलावों के लिए अपने-अपने स्कूल प्रशासन द्वारा भेजे गए आधिकारिक मैसेज या जिलाधिकारी (DM) के आदेशों का अवश्य पालन करें। स्कूल के साथ अन्य आवश्यक जानकारी के लिए संपर्क में रहें।
