Diwali-Chhath School Closed: दिवाली और छठ पर अवकाश, दिल्ली-यूपी, बिहार और झारखंड में छुट्टियों को लेकर जानें बड़ा अपडेट

Diwali-Chhath School Closed: दिवाली और छठ, इस साल दोनों ही त्योहार रविवार को पड़ रहे हैं। लेकिन यूपी-बिहार समेत कई राज्य सरकारों ने दोनों त्योहारों की महत्व को ध्यान में रखते हुए लंबी छुट्टियों की घोषणा की गई है।

Diwali-Chhath School Closed: नवंबर 2026 में दिवाली और छठ महापर्व के अवसर पर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में स्कूली छात्रों के लिए छुट्टियों की बौछार होने वाली है। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई प्रमुख हिस्सों में मनाए जाने वाला दिवाली और छठ का ये त्योहार न केवल हमारी सांस्कृतिक समृद्धता को दर्शाते हैं, बल्कि परिवारों को भी एक साथ लाता हैं। इस वर्ष यानी 2026 में दिवाली का पर्व 8 नवंबर यानी रविवार को मनाया जाएगा, जबकि लोक आस्था का महापर्व छठ 15 नवंबर को मनाया जा रहा है। यह दोनों ही त्योहार इस साल रविवार को पड़ रहे हैं। भले ही दोनों यह दोनों मुख्य त्योहार रविवार को पड़ रहे हों, लेकिन राज्य शिक्षा विभागों और सरकारों ने गोवर्धन पूजा, भैया दूज और छठ पूजा की श्रृंखला को ध्यान में रखते हुए कई दिनों के अवकाश की घोषणा की है। तो आइए आपको बता दें कि इन दोनों त्योहारों के अवसर पर कहां-कहां छुट्टियां दी गई है।

School Closed

School Closed (Photo-AI/Newsroom Verified)

बिहार में दी गई 11 दिनों की लंबी छुट्टी

बिहार सरकार और राज्य शिक्षा विभाग द्वारा जारी वर्ष 2026 के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, इस साल दिवाली और छठ के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए छात्रों को सबसे लंबी छुट्टियां दी गई है। जी हां इस साल छात्रों को 2 से 4 दिन नहीं बल्कि 11 दिन की छुट्टियां मिली है। यह छुट्टियां 7 नवंबर से 17 नवंबर तक के लिए है। 18 नवंबर से वापस स्कूलों का संचालन शुरू होगा।

End of Feed