UP School Closed News Today: यूपी के इतने जिलों में 25 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, देखें लेटेस्ट अपडेट

UP School Closed News Today 2025: शीतलहर और कम तापमान के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद रहने की खबर है। कड़ाके की ठंड की वजह से अभी भी उत्तर भारत के कई एरिया में जनजीवन अस्त व्यस्त है, जानें किन ​जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

UP School Closed News Today 2025: कड़ाके की ठंड की वजह से अभी भी उत्तर भारत के कई एरिया में जनजीवन अस्त व्यस्त है। शीतलहर और कम तापमान के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद हैं। संबंधित अधिकारी स्कूलों को फिर से खोलने के बारे में निर्णय लेने के लिए मौसम पर कड़ी नजर रख रहे हैं। कुछ इलाकों में मौसम अभी भी प्रतिकूल है, जिस वजह से छात्रों को 25 जनवरी, 2025 तक की छुट्टियों का आनंद लेने की अनुमति मिल गई है।

School closed News

यूपी के स्कूल बंद

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के आदेशानुसार, अयोध्या में कक्षा 5 तक के सभी विद्यालय 25 जनवरी 2025 तक बंद रहने का आदेश दिया है। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल के समय को बदल दिया गया है। अब 6 से 12 तक के छात्रों को 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कक्षाओं में उपस्थित होना होगा। यह आदेश सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और सभी बोर्ड के विद्यालयों के लिए है।

End of Feed