School Assembly News Headlines, School Assembly Ke Liye National News: स्कूल असेंबली के दौरान देश विदेश की ताजा खबरों से छात्रों को रूबरू करवाने के लिए नेशनल न्यूज, स्पोर्ट्स न्यूज और थॉट्स पढ़े (School Assembly News Headlines) जाते हैं। ऐसे में यदि आप भी एक छात्र हैं और स्कूल की असेंबली में पढ़ने के लिए आज की मुख्य खबरें ढूंढ रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह (School Assembly News Headlines Today) पर हैं। यहां हम आपके लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स की कुछ महत्वपूर्ण खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आसानी से पढ़ सकते हैं।
School Assembly News Headlines: स्कूल असेंबली के लिए 7 नवंबर 2025 न्यूज हेडलाइन्स
School Assembly Ke Liye National News: स्कूल असेंबली के लिए नेशनल न्यूज
- Bihar Election: बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान में इस बार राज्य में अब तक के सबसे ज्यादा वोट डाले गए
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने 7 नवंबर को किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई है और प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का समय भी मांगा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर से दो दिनों के लिए तिरुमला के दौरे पर जाएंगी।
- श्चिम बंगाल सरकार ने स्कूल की प्रार्थना में ‘जन गण मन’ के साथ राज्य गीत को भी शामिल करने का निर्देश दिया है।
- असम सरकार ने बांग्लादेश से आए 19 अवैध प्रवासियों को वापस भेज दिया है।
- मनोरंजन जगत: अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
School Assembly Ke Liye Inational News: आज 7 नवंबर की अंतर्राष्ट्रीय खबरें
- इजराइल-लेबनान विवाद: इज़राइल ने दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले किए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
- पाकिस्तान और अफगान तालिबान ने इस्तांबुल में शांति की बातचीत फिर से शुरू की है।
- पूर्वी सेना कमांडर ने भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा कर सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा की।
- फिलिपींस में आए कालमेगी तूफान ने मचाई भारी तबाही
School Assembly Ke Liye Sports News: खेल जगत की खबरें
- क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी की अर्जी पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
- भारती
- भारत ने चौथे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया
- अहमदाबाद 2026 टी20 विश्व कप फाइनल की मेज़बानी करेगा; पाँच स्थानों को चुना गया
- स्मृति मंधाना को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामांकित किया गया
