SBI Recruitment 2026, Sarkari Naukri: एसबीआई बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SBI Trade Finance Officer Recruitment) खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने रेगुलर आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के तहत ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 35 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीक 19 सितंबर 2026 है। यहां जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 1 (JMGS-I) के 14 पद और मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 2 (MMGS-II) के 21 पद शामिल हैं। यहां आप एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
SBI Trade Finance Officer Recruitment 2026: एसबीआई ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर आज से आवेदन शुरू
SBI Trade Finance Officer Qualification: एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर क्वालिफिकेशन
एसबीआई जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 1 और जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 1 के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही उनके पास इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस (IIBF) से फॉरेक्स ऑपरेशन्स में सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। ध्यान रहे सर्टिफिकेट 31 जुलाई, 2026 या उससे पहले का होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
SBI Trade Finance Officer Age Limit: एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए एज लिमिट
वहीं वएज लिमिट की बात करें तो जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 1 (JMGS-I) के लिए अभ्यर्ती की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। जबकि मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 2 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 साल और अधिकतम आयु 32 साल है।
SBI Trade Finance Officer Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Current Opening लिंक पर क्लिक करें।
- यहां Advertisement Number CRPD/SCO/2026-27/15 पर क्लिक कर पूरा नोटिफिकेशन पढ़ें।
- अब यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
SBI Trade Finance Officer Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन
एसबीआई के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन दो चरणों में किया जाएगा। यहां शॉर्टलिस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे। ध्यान रहे इंटरव्यू 100 अंकों का होगा और फाइनल मेरिट लिस्ट केवल इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
