SBI PO Mains Result 2025 Pdf Download: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने आज (6 नवंबर) एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार मेन्स लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर देख सकते हैं। बता दें, बहुत से छात्र लगातार इंटरनेट पर सर्च कर रहे थे कि SBI PO Mains Result 2025 Out or Not? आखिरकार इस सवाल का आधिकारिक जवाब आ गया है। हालांकि इस खबर में SBI PO Mains Result 2025 Online देखने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
एसबीआई पीओ मेंस परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे अब भर्ती प्रक्रिया के फेज - 3, यानी साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए योग्य हैं।
अगले फेज की परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जाार किए जाएंगे, और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को SMS/ ईमेल द्वारा अलग से और जानकारी दी जाएगी।
SBI PO Mains Result 2025 Date and Time
एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) का रिजल्ट आज 6 नवंबर को शाम को जारी किया गया है, उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक से परिणाम देखें
SBI PO Mains Result 2025 Step to Check
SBI PO Mains Result 2025 Sarkari Result देखने के लिए इन स्टेप्स को करें चेक
- sbi.bank.in पर जाएं।
- careers पर क्लिक करें
- current-openings पर क्लिक करें
- रिजल्ट पेज आ जाएगा
ये रहा डायरेक्ट लिंक
sbi.bank.in/web/careers/recruitment-results पर क्लिक कर सकते हैं।
ध्यान रहे, उम्मीदवारों को फेज-II और फेज-III दोनों में अलग-अलग पास होना होगा।
कैसे होगा चयन, कैसे तैयार होगी मेरिट लिस्ट
फाइनल मेरिट लिस्ट बनाने के लिए मुख्य परीक्षा (फेज-II) में मिले अंक - ऑब्जेक्टिव टेस्ट और डिस्क्रिप्टिव टेस्ट दोनों में - फेज-III में मिले अंकों में जोड़े जाएंगे।
सिलेक्शन के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट बनाने के लिए प्रारंभिक परीक्षा (फेज-I) में मिले अंक नहीं जोड़े जाएंगे।
फेज-II (मुख्य परीक्षा – ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव टेस्ट) और फेज़-III (ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू) में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को नीचे दिए गए विवरण के अनुसार 100 अंकों में नॉर्मलाइज किया जाएगा।
इस मेन्स परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर, 2025 को किया गया था।देश भर में कई शिफ्टों में आयोजित की गई थी। SBI ने PO मेन्स परीक्षा का रिज़ल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया है जिसमें अगले फेज़ के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। यह भर्ती अभियान कुल 541 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
