SBI PO Admit Card 2025: इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड, जानें कब होगी परीक्षा

SBI PO Admit Card 2025 Release Date: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

SBI PO Admit Card 2025 Release Date: एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SBI PO Prelims Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)

SBI PO Prelims Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन जुलाई या अगस्त में किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में इंग्लिश, रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

End of Feed