SBI Junior Associate Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में जूनियर एसोसिएट्स पदों पर निकली भर्ती के लिए आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार, जो किसी कारण से अभी तक रजिस्टर नहीं कर पाएं है, यह उनके लिए आखिरी मौका है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरा करें। बता दें कि एसबीआई द्वारा पूरे देश में 1538 JA/कलर्क पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है।
SBI Junior Associate Recruitment 2026 (Photo - AI)
कैटेगरी के अनुसार पदों का विवरण
| अनुसूचित जाति | 207 |
| अनुसूचित जनजाति | 1,219 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 112 |
| कुल | 1,538 |
भर्ती के लिए क्या है आयु सीमा
एसबीआई में जूनियर एसोसिएट / क्लर्क पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान/कॉलेज/ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें स्थानीय भाषा में दक्षता हासिल है।
क्या है सिलेक्शन प्रोसेस
जूनियर एसोसिएट / क्लर्क पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को तीन चरणों के सिलेक्शन प्रोसेस से गुजरना पड़ेगा, जिसमें प्रारंभिक यानी प्रीलिम्स परीक्षा, मेंस परीक्षा और उसके बाद स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल है। इन तीनों परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि भर्ती के लिए इंटरव्यू प्रोसेस नहीं है।
क्या है आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है।
कैस करें एसबीआई जूनियर एसोसिएट के लिए आवेदन?
स्टेप 1- भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार sbi.bank.in पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर दिए गए करियर एंड करंट ओपनिंग के सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब मोबाइल नंबर और ईमेल की मदद से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 4 - ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में आवश्यक सारी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 5 - जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 6 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और फॉर्म को डाउनलोड करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPTET 2026 Final Answer Key: यूपीटीईटी 2026 फाइनल आंसर की और मास्टर प्रश्न पत्र जारी, ऐसे करें चेक
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल साइन
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- स्कूल सर्टिफिकेट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- फोटो आईडी कार्ड
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू है तो)
इन सभी दस्तावेजों को स्कैन कॉपी जेपीजी और जेपीईजी फॉर्मेट में अपलोड करनी है। साइज की जानकारी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।
