Gujarat: भारी बारिश के बीच हुई SBI परीक्षा, जलभराव से अभ्यर्थियों को भारी परेशानी

गुजरात राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच स्टेट एग्जामिनेशन बोर्ड ने TAT परीक्षा और गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने निर्धारित परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। इसके बावजूद SBI की भर्ती परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की गई

Gujarat Rain: गुजरात राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच स्टेट एग्जामिनेशन बोर्ड ने TAT परीक्षा और गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने निर्धारित परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। इसके बावजूद SBI की भर्ती परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की गई, जिससे अभ्यर्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेड अलर्ट के बीच अहमदाबाद के कई इलाकों में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार दोपहर और देर रात हुई बारिश के बाद कई मार्गों पर पानी भर गया, जिससे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना अभ्यर्थियों के लिए चुनौती बन गया। बोपल स्थित परीक्षा केंद्र के आसपास भी जलभराव होने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को पानी के बीच से होकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ा। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि खराब मौसम और जलभराव के बावजूद परीक्षा रद्द नहीं किए जाने से उन्हें अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ी।

भारी बारिश के बीच हुई SBI परीक्षा

भारी बारिश के बीच हुई SBI परीक्षा

सबसे गंभीर मामला एक दिव्यांग अभ्यर्थी का सामने आया, जो जलभराव के कारण समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सके। निर्धारित समय निकल जाने के कारण उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली और उन्हें केंद्र के बाहर ही बैठना पड़ा। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब TAT और GPSC जैसी परीक्षाएं मौसम की स्थिति को देखते हुए स्थगित की जा सकती थीं, तो SBI की परीक्षा भी टाल दी जानी चाहिए थी। उनका मानना है कि इससे हजारों अभ्यर्थियों को अनावश्यक कठिनाइयों से बचाया जा सकता था।

End of Feed