SBI Clerk Backlog Admit Card 2026 Out: एसबीआई क्लर्क बैकलॉग भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, 16 सितंबर को होगी परीक्षा

SBI Clerk Backlog Admit Card 2026 Out: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जूनियर एसोसिएट्स स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI Clerk Backlog Admit Card 2026 Out: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट्स की स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। बता दें कि यह विशेष भर्ती अभियान बैकलॉग रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने इस प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक अपना आवेदन फॉर्म जमा किया था और वह 16 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अब एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़े केंद्र और समय की जानकारी के लिए समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है।

SBI Clerk Backlog Admit Card 2026 Out

SBI Clerk Backlog Admit Card 2026 Out (Photo - AI)

SBI क्लर्क बैकलॉग भर्ती 2026 को लेकर मुख्य विवरण

कुल पद1,538 बैकलॉग वैकेंसी
परीक्षा की तिथि16 सितंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटsbi.co.in/careers
एडमिट कार्ड डेट9 सितंबर 2026
परीक्षा की डेट16 सितंबर 2026

End of Feed