SBI CBO Interview Admit card 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने CBO यानी सर्कल बेस्ड ऑफिसर भर्ती 2026 का इंटरव्यू कॉल लेटर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा क्लियर की है, वे अब SBI के ऑफिशियल भर्ती पोर्टल से अपना इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बैंक कुल 2050 CBO पद भरेगा। लिखित परीक्षा का रिजल्ट 30 जून 2026 को आया था। अब पास हुए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू राउंड से होगा
एसबीआई सीबीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2026
इंटरव्यू कब से शुरू होंगे?
शेड्यूल के मुताबिक SBI CBO Interview 13 जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है। इंटरव्यू में जाने से पहले कॉल लेटर पर दी गई तारीख, टाइम और जगह जरूर चेक कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: AI की पढ़ाई में क्या-क्या पढ़ाया जाता है? जानें कितनी अलग है तकनीक की ये नई दुनिया
SBI CBO Interview Admit Card Step to Download
- SBI के भर्ती पोर्टल पर जाएं।
- Interview Call Letter for CBO 2026 लिंक पर क्लिक करें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या DOB डालकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर इंटरव्यू एडमिट कार्ड दिखेगा उसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें
कोई गलती दिखे तो तुरंत SBI हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
SBI एडमिट कार्ड में ये जानकारी चेक करें
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर
- इंटरव्यू की तारीख और रिपोर्टिंग टाइम
- इंटरव्यू सेंटर का पता
इंटरव्यू से पहले ही कॉल लेटर डाउनलोड कर लें।
इंटरव्यू के दिन साथ ले जाएं ये डॉक्यूमेंट
- इंटरव्यू कॉल लेटर की प्रिंटेड कॉपी
- फोटो वाला ID प्रूफ - आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस
- 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक के मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, अगर मांगा गया हो
- कॉल लेटर में बताए गए बाकी जरूरी कागज
भर्ती की अहम बातें
SBI इस बार 2050 सर्कल बेस्ड ऑफिसर की भर्ती कर रहा है। फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा + इंटरव्यू के अंकों के आधार पर होगा। इंटरव्यू की जगह पर रिपोर्टिंग टाइम से 30 मिनट पहले पहुंचें। भर्ती से जुड़े नए अपडेट के लिए SBI की ऑफिशियल वेबसाइट और करियर पेज चेक करते रहें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: बड़े सपनों को मिलेगी उड़ान, उच्च शिक्षा का सपना होगा आसान, जानें क्या है PM विद्यालक्ष्मी योजना
