SBI Apprentice Admit Card 2026 OUT: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने SBI Apprentice Recruitment 2026 Form भरा था, वे अब बैंक की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट निकालने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि जरूरी होगी। इस भर्ती के जरिए देशभर में 7150 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे।
एसबीआई ने जारी किया अप्रेंटिसशिप के लिए एडमिट कार्ड, 11 जुलाई को होगी परीक्षा (image - chatgpt)
SBI Apprentice Admit Card 2026 How to Download
- सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in खोलें।
- होमपेज पर Careers या Current Openings सेक्शन पर जाएं।
- SBI Apprentice Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि और कैप्चा डालकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर दिख रहा एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: दर्द की स्याही से लिखी सफलता की कहानी, बेटे के निधन के बाद खाई डॉक्टर बनने की कसम, अमेरिका से हासिल की MD की डिग्री
11 जुलाई को होगी CBT परीक्षा
SBI अप्रेंटिस की ऑनलाइन परीक्षा 11 जुलाई 2026 को कराई जाएगी। पेपर कंप्यूटर आधारित होगा। इसमें कुल 100 MCQ प्रश्न होंगे और हर प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा की कुल अवधि 1 घंटा रहेगी। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
पेपर का पैटर्न और विषय
लिखित परीक्षा में पांच सेक्शन से सवाल आएंगे:
| Subject | Marks |
| General and Financial Awareness | 20 |
| General English | 20 |
| Quantitative Aptitude | 20 |
| Reasoning Ability | 20 |
| Computer Knowledge | 20 |
| Total | 100 |
CBT क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा, भाषा दक्षता और बैंक की बाकी शर्तों के आधार पर बनेगी।उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर और टाइमिंग जरूर चेक कर लें। परीक्षा वाले दिन वैलिड फोटो आईडी और एडमिट कार्ड का प्रिंट साथ लेकर रिपोर्टिंग टाइम से पहले सेंटर पहुंचें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ना भाषा की बाध्यता, ना बोर्ड परीक्षा का दवाब..., CBSE की थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी हुई आसान?, लेकिन इन 5 सवालों के जवाब मिलना बाकी
