Savitribai Phule Quotes In Hindi, Savitribai Phule Jayanti Quotes: सावित्रीबाई फुले ना केवल भारत की पहली शिक्षिका थी बल्कि वह एक दार्शनिक और कवियत्री भी थी। आज यानी 3 जनवरी 2026 को सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती मनाई जा रही है। सावित्रीबाई फुले को देश की पहली महिला शिक्षिका माना जाता है। उन्होंने यह उपाधि तब हासिल की जब महिलाओं का पढ़ना लिखना तो दूर घर से निकलना भी मुश्किल होता था। उनका जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव में हुआ था। उनके पिता का नाम खन्दोजी नेवसे और माता का नाम लक्ष्मी था।
Savitribai Phule Quotes In Hindi: सावित्रीबाई फुले की जयंती पर पढ़ें ये शानदार कोट्स
भारत के पहले कन्या विद्यालय की स्थापना
बता दें उस समय भारत में महिलाओं की शिक्षा को सामाजिक रूप से स्वीकार नहीं किया जाता था, लेकिन सावित्रीबाई फुले ने इन रूढ़ियों को तोड़ते हुए शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने अपने पति महात्मा ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर वर्ष 1848 में पुणे के भिड़ेवाड़ा में भारत का पहला कन्या विद्यालय स्थापित किया। इसके अलावा उन्होंने देश के पहले किसान स्कूल की भी स्थापना की। सावित्रीबाई फुले की जयंती को देशभर में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में यहां हम छात्रों के लिए सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शानदार कोट्स लेकर आए हैं। इसे आप अपने जीवन में गांठ बांधकर आगे बढ़ सकते हैं।
Savitribai Phule Jayanti Quotes In Hindi: सावित्रीबाई फुले के कोट्स
- कलम तलवार से भी अधिक शक्तिशाली है, खासकर जब इसका उपयोग शिक्षा के लिए किया जाता है।
- ज्ञान के बिना सब कुछ खो जाता है, बुद्धि के बिना हम पशु बन जाते हैं। ज्ञान के दीपक से मन को रोशन करो।
- शिक्षा स्वर्ग का द्वार खोलती है, स्वयं को जानने का अवसर देती है।
- देश में महिला साक्षरता की भारी कमी है क्योंकि यहां की महिलाओं को कभी बंधन मुक्त होने ही नहीं दिया गया।
Savitribai Phule Quotes In Hindi: छात्रों के लिए सावित्रीबाई फुले के कोट्स
- अज्ञान सबसे बड़ा दुश्मन है।
- पढ़ी-लिखी बेटी घर का भविष्य बदलती है।
- अगर लड़कियां पढ़ेंगी, तो देश आगे बढ़ेगा।
- बेटियों की किताबें उनके सपने हैं।
- किताब से बड़ा कोई हथियार नहीं होता।
- शिक्षा से ही समाज बदलेगा।
- ज्ञान सबसे बड़ा धन है।
- पढ़ना ही सच्ची पूजा है, ज्ञान से बड़ा कोई धर्म नहीं।
यहां आप शिक्षा पर सावित्रीबाई फुले के शानदार कोट्स पर पढ़ सकते हैं।
