SSB Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल में नौकरी का शानदार मौका, 1,000 से ज्यादा पदों पर तुरंत करें अप्लाई

SSB Recruitment 2026: एसएसबी ने 1000 से भी ज्यादा पोस्ट्स के लिए वेकेंसी निकाली है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले-पहले अप्लाई कर सकते हैं।

SSB Recruitment 2026 : भारत-तिब्बत सीमा पर सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने साल 2026 के लिए एक बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत 1000 से भी ज्यादा पदों के तहत उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 4 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में अलग-अलग पद शामिल हैं, जिनमें कांस्टेबल ट्रेड्समैन, एएसआई (पैरामेडिकल), सब इंस्पेक्टर (SI) और हेड कांस्टेबल के पद शामिल हैं। भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन ऑनलाइन ही करना होगा और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

SSB recruitment 2026

SSB recruitment 2026

इन पदों पर बंपर वेकेंसी

कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 827 पद, एएसआई (पैरामेडिकल) के 7 पद, सब इंस्पेक्टर (SI) के 51 पद और हेड कांस्टेबल के 233 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नियमित आधार पर कांस्टेबल (पशु चिकित्सा, चालक, ट्रेड्समैन और नर्सिंग अर्दली) के 827 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। बता दें कि सब इंस्पेक्टर के 51 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 04.05.2026 है।

End of Feed