टॉप बोर्डिंग स्कूलों की तर्ज पर संवारे जाएंगे 112 सर्वोदय विद्यालय, शिक्षा और छात्रावास प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा

उत्‍तर प्रदेश के 112 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता और आवासीय व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में समाज कल्याण विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है, जिसके तहत समाज कल्याण विभाग और बोर्डिंग स्कूल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएसएआई) के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • साझा अनुभवों से सुधरेंगे सर्वोदय विद्यालय, समाज कल्याण विभाग और बीएसएआई के साथ हुआ समझौता
  • देश के प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों की श्रेष्ठ कार्य प्रणालियां अपनाएंगे सर्वोदय विद्यालय
  • प्रधानाचार्य और शिक्षक करेंगे शैक्षणिक भ्रमण, तैयार होगी एक समान एसओपी
  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक व्यवस्थाओं से विद्यार्थियों को मिलेगा सीखने का बेहतर वातावरण

उत्‍तर प्रदेश के 112 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता और आवासीय व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में समाज कल्याण विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में बुधवार को समाज कल्याण विभाग और बोर्डिंग स्कूल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएसएआई) के बीच गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

Sarvodaya Vidyalaya

इस समझौते के माध्यम से सर्वोदय विद्यालयों में देश के अग्रणी बोर्डिंग स्कूलों की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को अपनाया जाएगा। इसके अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ छात्रावास प्रबंधन, छात्र देखभाल, अनुशासन, नेतृत्व विकास, जीवन कौशल और तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

End of Feed