LIVE

जारी हुआ एसएससी सीएचएसएल का नोटिफिकेशन, जानें अन्य विभागों के अपडेट्स

 जारी हुआ एसएससी सीएचएसएल का नोटिफिकेशन, जानें अन्य विभागों के अपडेट्स
जारी हुआ एसएससी सीएचएसएल का नोटिफिकेशन, जानें अन्य विभागों के अपडेट्स

सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो इस पेज पर बने रहें, क्योंकि यहां लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी दी जा रही है। केवल 10वीं, 12वीं स्नातक या परास्नातक ही नहीं कई बार राज्य व केंद्र सरकार 8वीं पास या 5वीं पास के लिए भी नौकरी निकालती हैं, ऐसे में सभी नौकरियों को यहां अपडेट किया जाता है। सरकारी नौकरी 2022 देखने के लिए यह बेस्ट प्लेटफॉर्म है, यहां कुछ मिनट के अंतर पर पेज को रिफ्रेश करने से आप सरकारी नौकरी सेक्शन की हर खबर को देख सकते हैं।

डाउनलोड करें RSMSSB Admit Card 2022 वन रक्षक और वनपाल परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड

Sarkari Naukri Today Vacancy यहां दिन की आने वाली हर सरकारी नौकरी खासकर हिंदी भाषी राज्यों से आने वाली नौकरियों को कवर किया जा रहा है। हर एक बड़ी परीक्षा का नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, आंसर की, रिजल्ट या संबंधित किसी अन्य तरह की जानकारी को यहां देखकर खुद को अपडेट किया जा सकता है। अक्सर हम सही समय पर सरकारी नौकरी की सूचना न होने की वजह से आवेदन नहीं कर पाते और नौकरी आकर चली जाती है, ऐसे में यह प्लेटफॉर्म आपको हर एक सरकारी नौकरी के बारे में सूचित करने के लिए बेहद काम आ सकता है।

Sarkari Naukri 2022: हो जाएं एलर्ट, इस हफ्ते आने वाले हैं यह बड़े अपडेट, अभी से कर लें बुकमार्क

New Sarkari Naukri Vacancy इस समय यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश से लेकर देश के कई राज्यों में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं। ज्यादातर सरकारी नौकर के लिए केवल आनलाइन आवेदन मंगाए जा रहे हैं, ऐसे में बिना देर के किए इन नौकरियों को चेक करें और आवेदन करें। इस पेज पर लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ साथ आवेदन के लिए लिंक या आधिकारिक साइट भी दिया जा रहा है।

KV Bharti 2022: केंद्रीय विद्यालय में भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

जानें लेटेस्ट खबर, इस समय यूपीएससी मेंस परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का परिणाम लिंक एक्टिव होने वाला है, एचटीईटी 2022 आंसर की आने वाली है, एसबीआई पीओ प्री परीक्षा ​के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया गया है, सीटेट रजिस्ट्रेशन के लिए करेक्शन विंडों को बंद कर दिया गया है, एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की तिथि आ गई है और कभी भी एड​मिट कार्ड जारी किया जा सकता है, इसके अलावा सीबीएसई डेट शीट भी इन्हीं दिनों में जारी होने वाली है।

DEC 06, 2022 20:51 IST

Sarkari Naukri Result 2022 LIVE - एसएससी सीएचएसएल एग्जाम के लिए करें अप्लाई

एसएससी सीएचएसएल एग्जाम के माध्यम से लगभग 4500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 6 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
DEC 06, 2022 20:13 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - बिहार में नौकरी की बहार

BPSC ने मांगे आवेदनबिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने असिस्टेंट टीचर और असिस्टेंट मौलवी पदो पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 23 दिसंबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
DEC 06, 2022 19:49 IST

Latest Sarkari Naukri Live -एसएससी सीएचएसएल का नोटिफिकेशन जारी

कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL)‌ 10+2 एग्जाम 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आज यानी 6 दिसंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
DEC 06, 2022 19:07 IST

Latest Sarkari Naukri Live - आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट जल्द

आरआरबी ग्रुप डी के नतीजों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की घोषणा बहुत ही जल्द की जाएगी। अभ्यर्थी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसााइट पर चेक करते रहें।
DEC 06, 2022 18:32 IST

Latest Sarkari Naukri Live - टीजीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसायटी ने टीजीटी और पीजीटी सहित अन्य पदोें पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
DEC 06, 2022 18:04 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - जूनियर अस्सिटेंट एग्जाम

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जूनियर अस्सिटेंट एग्जाम 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 तय की गई है। परीक्षा के माध्यम से 445 पदों को भरा जाएगा।
DEC 06, 2022 17:22 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE - एमपी में नौकरी का मौका

कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने जेल प्रहरी सहित 2112 पदों पर भर्ती के लिए peb.mp.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2023 से शुरू की जाएगी।
DEC 06, 2022 16:39 IST

Sarkari Naukri Result 2022 LIVE- आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे। जिसके बाद अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक और रीजनल वेबसाइट से अपने नतीजे देख सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक किया गया था।
DEC 06, 2022 15:56 IST

Sarkari Naukri Result 2022 LIVE - यूपीएससी रिजल्ट जल्द

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नतीजे चेक कर सकते हैं।
DEC 06, 2022 15:21 IST

Latest Sarkari Naukri Live - यूपी एनएचएम भर्ती 2022

नेशनल हेल्थ मिशन, उत्तर प्रदेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 4000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी upnrhm.gov.in पर 13 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
DEC 06, 2022 15:05 IST

Sarkari Exam Live - जेईई मेन 2023 अधिसूचना जल्द

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट - www.jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2023 अधिसूचना जारी करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेईई मेन 2023 का नोटिफिकेशन इसी हफ्ते जारी होगा। एनटीए जनवरी के मध्य और अप्रैल 2023 में जेईई परीक्षा आयोजित करने की संभावना है।
DEC 06, 2022 14:27 IST

Sarkari Exam Live - जारी हो गया नीट यूजी काउंसलिंग 2022 मॉप अप राउंड शेड्यूल

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, पंजाब ने पंजाब नीट यूजी काउंसलिंग 2022 मॉप अप राउंड शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवारों के लिए पूरा शेड्यूल BFUHS की आधिकारिक साइट neetug.bfuhscounseling.com पर उपलब्ध है।
DEC 06, 2022 14:11 IST

Latest Sarkari Naukri Live - उत्तर प्रदेश में आ गई बड़ी नौकरी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) मेडिका ग्रेड-II लेवल-2 के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करना चाहता है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 2382 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट यानी uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 05 जनवरी 2023 है।
DEC 06, 2022 14:07 IST

Sarkari Result Live - nabard.org पर जारी हुआ डीए रिजल्ट

नाबार्ड डीए रिजल्ट 2022 अब नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानी nabard.org की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। नाबार्ड ने एक पीडीएफ फाइल तैयार की है जिसमें 06 नवंबर 2022 को आयोजित परीक्षा के लिए योग्य सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
DEC 06, 2022 13:17 IST

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2023

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए आवेदन सुधार प्रक्रिया कल, 7 दिसंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार अपने आवेदन में आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in के माध्यम से 11 दिसंबर तक बदलाव कर सकते हैं। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार AISSEE 2022 1 जनवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा।
DEC 06, 2022 12:53 IST

Sarkari Naukri Live - IAF AFCAT (1) 2023 भर्ती पंजीकरण फॉर्म जारी

भारतीय वायु सेना ने IAF AFCAT (1) 2023 भर्ती पंजीकरण फॉर्म 01 दिसंबर, 2022 को जारी किया है। जिन उम्मीदवारों के पास निर्धारित पात्रता है, उन्हें केवल 30 दिसंबर, 2023 तक आवेदन पत्र भरना होगा। IAF ने लगभग 258 रिक्तियों को अधिसूचित किया है।
DEC 06, 2022 11:54 IST

Sarkari Result Live - जारी हो गई एमपीपीईबी ग्रुप 5 आंसर की

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने एमपीपीईबी ग्रुप 5 आंसर की 2022 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार ग्रुप 5 (पैरामेडिकल एंड नर्सिंग ग्रुप) कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एमपीपीईबी की आधिकारिक साइट peb.mp.gov.in के माध्यम से आंसर की चेक कर सकते हैं।
DEC 06, 2022 11:44 IST

Sarkari Naukri Live - भारतीय नौसेना में नौकरी का शानदार मौका

भारतीय नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेड अपरेंटिस (2023- 24 बैच) के तहत नेवल डॉकयार्ड अपरेंटिस स्कूल, विशाखापत्तनम के लिए 257 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 02 जनवरी 2023 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
DEC 06, 2022 10:58 IST

Sarkari Result live - कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट केकॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड आज

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज का कंसोर्टियम आज, 6 दिसंबर, 2022 को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट या CLAT 2023 के लिए एडमिट कार्ड प्रकाशित करेगा। उम्मीदवार CLAT 2023 के एडमिट कार्ड consortiumofnlus.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
DEC 06, 2022 10:18 IST

Sarkari Exam Live - बीपीएससी की 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका

बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी आज, 6 दिसंबर को बीपीएससी की 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर रहा है। वे सभी उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके हैं और दूसरे राउंड में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें जल्द पंजीकरण कर लेना चाहिए।