LIVE10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का मौका, घर बैठे करें अप्लाई

10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का मौका, घर बैठे करें अप्लाई
युवाओं के बीच सरकारी नौकरी का क्रेज बढ़ रहा है। देश के कई विभागों मे आए दिन लगातार सरकारी नौकरी को लेकर नोटिफिकेशन भी आते रहते हैं। हालांकि, कई बार सही समय पर सही जानकारी के नहीं मिलने से यह मौका हाथ से निकल भी जाता है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यहांं आपको सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, आंसर की और एडमिट कार्ड पर लेटेस्ट अपडेट मिलेगा।
कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक किया गया था। आयोग ने हाल ही में परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की है। अभ्यर्थी इस पर 25 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिसके बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एसएससी जीडी रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें 100 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा।
वहीं, भारतीय सेना में अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क) / स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर (ट्रेड्समैन) पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 15 मार्च 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल को किया जाएगा। सरकारी नौकरी से जुडे़ ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
Sarkari Naukri 2023 Live: कल आएगा एसएससी सीजीएल टियर 2 स्कोर कार्ड
कर्मचारी चयन आयोग कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 1 एग्जाम का स्कोर कार्ड और फाइनल आंसर-की कल यानी 27 फरवरी 2023 को जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना मार्क्स चेक कर सकेंगे।
Sarkari Naukri 2023 LIVE - असम राइफल्स में इन पदों पर भर्ती
असम राइफल्स में टेक्निकल और ट्रेड्समैन के 616 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी इसके लिए 19 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2023 LIVE - आईटीबीपी में नौकरी का शानदार मौका
भारत तिब्बत सीमा पुलिस में मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 16 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2023 LIVE - जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार
कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक किया गया था।
Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - अग्निवीर भर्ती के लिए करें अप्लाई
भारतीय सेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 15 मार्च 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Notification 2023 LIVE - दिल्ली में सरकारी नौकरी का मौका
दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने डिपर्टमेंट ऑफ ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन के लिए भर्ती का निकाली है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 9 मार्च 2023 से 7 अप्रैल 2023 तकऑनलाईन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2023 LIVE - यूपीएससी ईपीएफओ के लिए करें अप्लाई
UPSC ने इंफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी upsconline.nic.in पर 17 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकत हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - बीएसएफ में ये पद खाली
सीमा सुरक्षा बल ने कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 26 फरवरी 2023 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
IOCL Executive Recruitment 2023: जानिए सरकारी नौकरी की डेट्स
आवेदन की शुरुआत - 28 फरवरी 2023ऑनलाइन एप्लिकेशन - 22 मार्च 2023फीस सब्मिट करने की लास्ट डेट - 21 मार्च 2023फॉर्म हॉर्ड कॉपी के लिए लास्ट डेट - 6 अप्रैल 2023इंटरव्यू डेट - मई महीने का चौथा सप्ताह
IOCL Sarkari Naukri 2023 Live: एग्जीक्यूटिव लेवल-1 और लेवल-2 पदों की वैकेंसी
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की ओर से एग्जीक्यूटिव लेवल-1 और लेवल-2 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है और इसके एग्जीक्यूटिव पदों पर कुल 106 वैकेंसी आई है। इसके लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com की मदद से जाकर कर सकते हैं।
DU Sarkari Naukri 2023 Live: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर भर्ती
दिल्ली यूनिवर्सिटी मैत्रेयी कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 109 पदों की भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित हुए हैं। आवेदन की लास्ट डेट 10 मार्च 2023 है और इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट colrec.uod.ac.in की मदद से अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2023: UPSC के इन पदों पर निकली है वैकेंसी
सहायक नियंत्रक माइंस – 47उप निदेशक -12फोरमैन (केमिकल) -04फोरमैन कंप्यूटर (आईटी) -02फोरमैन (धातुकर्म) -02फोरमैन (टेक्सटाइल) -02फोरमैन (एरोनॉटिकल) -01फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) -01फोरमैन (इलेक्ट्रॉनिक्स) -01श्रम अधिकारी -01कुल पदों की संख्या- 73
UPSC Sarkari Naukri 2023 Live: यूपीएससी आवेदन की जरूरी डेट्स
यूपीएससी के लिए आवेदन करने की जरूरी डेट्सआवेदन जमा करने की लास्ट डेट: 02 मार्च 2023ऑनलाइन सब्मिट करने के लिए आवेदन प्रिंट की लास्ट डेट: 03 मार्च 2023
UPSC Sarkari Bharti 2023: यूपीएससी वैकेंसी के लिए संबंधित डिग्री जरूरी
यूपीएससी वैकेंसी के अलावा आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित विषयों में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीचे इस बारे में और ज्यादा विवरण को भी चेक कर सकते हैं।
UPSC Sarkari Naukri 2023: यूपीएससी में निकली 73 वैकेंसी
यूपीएससी की ओर से निकाली गई भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 02 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। नीचे बताई यूपीएससी भर्ती के अनुसार कुल 73 वैकेंसी को भरा जाना है।
Sarkari Naukri, UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग में भर्ती
यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से फोरमैन (केमिकल) / फोरमैन (एरोनॉटिकल) / डिप्टी डायरेक्टर / असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ माइंस समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
DRDO Sarkari Naukri Vacancy: चेक करें डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट
डीआरडीओ की मौजूदा वैकेंसी के लिए सफल उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट और भविष्य की वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों के पैनल को DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2023 Live: डीआरडीओ भर्ती की चयन प्रक्रिया
डीआरडीओ उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनके वैध GATE स्कोर और डिग्री / पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री में हासिल किए अंकों के आधार पर होने वाली है। सभी शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए भी बुलाया जाएगा।
Sarkari Naukri 2023 Live: DRDO भर्ती के योग्यता मानदंड
साल 2021 का GATE स्कोर और 2022 का GATE स्कोर स्वीकार किया जाएगा। वैलिड गेट स्कोर (GATE Score) के साथ फर्स्ट क्लास में बीई / बीटेक रखने वाले उम्मीदवार या ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों स्तर पर संबंधित विषयों में फर्स्ट क्लास में एमई / एमटेक करने वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2023 Live: डीआरडीओ की वैकेंसी का विवरण
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग: 10 पदइलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग: 7 पदएरोनॉटिकल इंजीनियरिंग: 1 पद