BSNL Recruitment 2026: बीएसएनएल में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 5, 2026, 12:00 PM IST

Sarkari Naukri Results 2026 BSNL Recruitment 2026 (सरकारी नौकरी 2026): सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट स्कीम के तहत टेलीकॉम और फाइनेंस स्ट्रीम में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (DR) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

Sarkari Naukri 2026 BSNL Recruitment 2026 (सरकारी नौकरी 2026): सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट स्कीम के तहत टेलीकॉम और फाइनेंस स्ट्रीम में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (DR) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। BSNL सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए 120 संभावित खाली पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 05 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे हैं और 07 मार्च 2026 तक आवेदन किये जा सकते हैं। आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 5 फरवरी 2026 से BSNL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए खास मानी जा रही है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

BSNL Recruitment 2026: बीएसएनएल में सरकारी नौकरी (Image: Canva)

BSNL Recruitment 2026: बीएसएनएल में सरकारी नौकरी (Image: Canva)

इच्छुक उम्मीदवार bsnl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए बीई/बीटेक डिग्री और सीए/सीएमए योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 24900 से 50500 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

End of Feed