BPSSC Bharti Calendar 2026: 9 भर्तियों के तहत भरी जाएंगी 2671 वैकेंसी, बिहार पुलिस दारोगा भर्ती का पेपर कब ?

BPSSC Bharti Calendar 2026 : बिहार पुलिस सिपाही, चालक सिपाही, मद्य निषेद सिपाही, कक्षपाल, वनरक्षी और वनपाल पदों के लिए बीपीएससी ने कैलेंडर जारी किया है। ये कैलेंडर सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। यहां से उम्मीदवार भर्ती के बारे में जानकारी प्राप्त करके इस कैलेंडर को डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSSC Bharti Calendar 2026 : बीपीएसएससी यानी बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने 2026 की भर्तियों का कैलेंडर जारी हो गया है। इस कैलेंडर में हाल ही में चल रही भर्तियों, उनके आगामी चरणों, परिणामों और आने वाली भर्तियों की डीटेल्स शेयर की हैं। इस कैलेंडर में हाल ही में चल रही भर्तियों, उनके आगामी चरणों, परिणामों और आने वाली भर्तियों की संभावित तारीखें दी गई हैं। बीपीएसएससी की 9 भर्तियों के तहत कुल 2671 पदों को भरा जाना है। दारोगा भर्ती की बात करें तो इसकी मुख्य लिखित परीक्षा मार्च के महीने में होनी है।

Bihar Police Bharti 2026

Bihar Police Bharti 2026

9 भर्तियों के तहत भरे जाएंगे 2671 पद

बीपीएसएससी की 9 भर्तियों के तहत 2671 वैकेंसी भरी जानी हैं। इस कैलेंडर के मुताबिक बिहार पुलिस दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा मार्च 2026 व शारीरिक दक्षता परीक्षा मई 2026 में संभावित है। इसका फाइनल रिजल्ट जून 2026 में घोषित कर दिया जाएगा। इस भर्ती के तहत 1799 पदों को भरा जाएगा।

End of Feed