RBI Office Attendant Recruitment 2026: आरबीआई में ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

RBI Office Attendant Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक ने आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन भी डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Office Attendant Recruitment 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 के संबंध में आज यानी 15 जनवरी 2026 को नोटिफिकेशन (RBI Job Alert) जारी किया है। अगर आप भी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके के लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। जारी नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि के साथ, आवेदन प्रक्रिया, रिक्त पदों की संख्या, एलिजिबलिटी आदि की जानकारी दी गई है। भर्ती की विस्तृत जानकारी उम्मीदवार यहां पढ़ सकते हैं।

RBI Office Attendant Recruitment 2026

रिजर्व बैंक ने ऑफिस अटेंडेंट पदों के लिए जारी की अधिसूचना

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026: आवेदन की तिथि

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी बताई जा रही है। बता दें कि इसके साथ ही आवेदन शुल्क का भुगतान भी उम्मीदवार को 4 फरवरी तक करना होगा। उसके बाद आवेदन पोर्टल बंद हो जाएगा। आवेदन और नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए उम्मीवाद आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से कर सकते हैं।

End of Feed