Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti Essay, Nibandh In Hindi: भारत को एकता के सूत्रधार कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल को लौह पुरुष के नाम से जाना (Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti Essay) जाता है। उन्होंने अपने अद्भुत नेतृत्व, दृढ़ निश्चय और अटूट देशभक्ति के बल पर भारत के एकीकरण में विशेष (Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti Nibandh) योगदान दिया। इस बार भारतवर्ष कल यानी 31 अक्टूबर 2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाने जा रहा है। लौहपुरुष और राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti Essay In Hindi: सरदार वल्लभभाई जयंती पर निबंध
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti Essay, Nibandh
इस अवसर पर देशभर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रन फॉर यूनिटी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा है। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर देशभर में तमाम तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दिन स्कूल कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में इस दिन के महत्व व इतिहास का जिक्र करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए सरदार वल्लभभाई जयंती के अवसर पर आपके लिए शानदार निबंध लेकर आए हैं। यहां देखें सरदार वल्लभभाई जयंती पर निबंध।
Sardar Vallabhbhai Patel Biography In Hindi: सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी
सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नाडियाड में हुआ था। उनके पिता का नाम झवेरभाई पटेल और माता का नाम लाडबाई था। बचपन से ही पटेल साहब परिश्रमी और ईमानदार थे। उनकी शिक्षा के बारे में बात करें तो उन्होंने शुरुआती शिक्षा साधारण ग्रामीण वातावरण में प्राप्त की। वहीं इसके बाद वह कानून की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गए। यहां से लौटकर उन्होंने अहमदाबाद में वकालत की डिग्री प्राप्त की।
Sardar Vallabhbhai Patel Jeevani: ऐसे मिली सरदार की उपाधि
सरदार पटेल का जीवन महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित था। उन्होंने खेड़ा, सत्याग्रह और बारडोली सत्याग्रह का सफल नेतृत्व किया। कहा जाता है कि बारडोली के किसानों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष इतना प्रभावशाली था कि वहां के किसानों ने उन्हें सरदार की उपाधि दी थी।
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti Essay In Hindi: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर निबंध
यदि आप भी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर निबंध लिखने जा रहे हैं तो अपने निबंध की शुरुआत सरदार वल्लभभाई के कोट्स से करें। कल यानी 31 अक्टूबर 2025 को लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती है। बता दें जब भारत आजाद हुआ तब हमारा मुल्क 550 से ज्यादा छोटी बड़ी रियासतों में बंटा हुआ था। इसे हिंदुस्तान में मिलाना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य था। सरदार वल्लभभाई पटेल पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे जिन्होंने बुद्धिमता और कूटनीति से सभी रियासतों का भारत में विलय करवाकर एकता के सूत्र में बांधा। ध्यान रहे निबंध लिखते समय भाषा व सेंटेंस फ्रेमिंग का विशेष ध्यान रखें।
