Sainik School Admission 2025 Last Date, Sarakari Result: यदि आपका भी सपना है कि आपका बच्चा सैनिक स्कूल में पढ़े तो आपके लिए काम की (Sainik School Admission 2025) खबर है। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए आज यानी 30 अक्टूबर 2025, गुरुवार को आवेदन की आखिरी (Sainik School Admission) तारीख है। ऐसे में यदि आपने भी अभी तक एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। यहां आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख कल यानी 31 अख्टूबर 2025 है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, लिस्ट में 3 नये सैनिक स्कूल जोड़े गए हैं, जिसमें तमिलनाडु का श्री SPK पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोवा का वाडेम नगर हायर सेकेंडरी स्कूल और योगेश्वरी सैनिक स्कूल, अंबाजोगाई शामिल है।
Sainik School Admission 2025: सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आज रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख
Sainik School Admission 2025 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाएं।
- यहां AISSEE 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
Sainik School Admission 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General), ओबीसी (OBC), डिफेंस या एक्स सर्विसमैन के लिए 850 रुपये शुल्क निर्धारित है। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 700 रुपये शुल्क निर्धारित है।
Sainik School Exam Date 2025: यहां देखें कब होगा एंट्रेंस टेस्ट
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट 26 जनवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेन एंड पेपर मोड में होगी। यहां कक्षा 6 में एडमिशन के लिए परीक्षा की अवधि कुल 150 मिनट और कक्षा 9वीं में एडमिशन के कुल समय 180 मिनट मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
