RVUNL Recruitment 2026, Sarkari Naukri: राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RVUNL Recruitment 2026) खबर है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम प्रदेश के पांच विद्युत निगमों के कई विभागों में 2005 पदों पर भर्ती (RVUNL Junior Engineer Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन (RVUNL Junior Assistant Recruitment) कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कनिष्ठ अभियन्ता (इलेक्ट्रिकल) के 727 पदों, कनिष्ठ अभियन्ता (मैकेनिकल) के 110 पदों, कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) के 32 पदों, कनिष्ठ लेखाकार के 371 पदों एवं कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के 765 पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन की प्रक्रिया आगामी महीने जुलाई से शुरू होगी।
RVUNL Recruitment 2026: इस राज्य में जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट के पदों पर निकली वैकेंसी
RVUNL Junior Engineer Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
आरवीयूएनएल जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए आवेदन करने वालों के पास संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। जूनियर अकाउंटेंट के उम्मीदवारों के पास कॉमर्स या संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए, जबकि जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के आवेदकों का ग्रेजुएट होना और साथ ही तय कंप्यूटर दक्षता और टाइपिंग कौशल होना जरूरी है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है।
RVUNL Reruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RVUNL Rajasthan Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
RVUNL Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
आरवीयूएनएल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Categor) के लिए 1000 रुपये शुल्क निर्धारित है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बीसी (BC), एमबीसी (MBC), ईडब्ल्यूएस (EWS), पीडब्ल्यूडी (PWD) वर्ग के लिए 500 रुपये शुल्क है। यहां अभ्यर्थी भीम यूपीआई (BHIM UPI) नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिए अपना भुगतान कर सकेंगे।
RVUNL Junior Engineer, Assistant Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
राजस्थान विद्युत उत्पादन लिमिटेड के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेकशन तीन चरणों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल चेकअप के लिए जाना होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
हाल ही में ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने और कार्मिक हितों के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में राज्य बजट घोषणा के अनुरूप विद्युत निगमों में 2,005 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। राज्य में विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए ये नई सीधी भर्तियां की जा रही हैं।
