RVUNL JE Admit Card 2026: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने जारी किया JE और अन्य परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड

RVUNL JE Admit Card 2026: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने जूनियर इंजीनियर-I, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II पदों की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

RVUNL JE Admit Card 2026 Download: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने जूनियर इंजीनियर-I, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II पदों की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार (25 नवंबर) आज से IBPS के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को लॉगिन करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

RVUNL JE Admit Card 2026

RVUNL JE Admit Card 2026 (Image - ibpsreg.ibps.in)

जूनियर इंजीनियर-I पद के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 29 और 30 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियां जांच लें।

End of Feed