RSSB ने जारी की लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की आंसर-की, 18 जून तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां

RSSB releases answer key for Lab Assistant recruitment exam: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने प्रयोगशाला सहायक और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 2026 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है।

RSSB releases answer key for Lab Assistant recruitment exam: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने प्रयोगशाला सहायक और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 2026 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है। बोर्ड ने 9 मई को आयोजित प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 तथा 10 मई को आयोजित प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के मास्टर प्रश्न पत्र और प्रारंभिक उत्तर कुंजियां अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं।

लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी

लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी

कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का लिंक 16 जून 2026 को रात 12:01 बजे सक्रिय किया गया है। अभ्यर्थी 18 जून 2026 की रात 11:59 बजे तक अपनी आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। वहीं, जिन उम्मीदवारों ने ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया था, उनके लिए ऑफलाइन आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। ऐसे अभ्यर्थी 16 जून सुबह 10 बजे से 19 जून शाम 6 बजे तक अपनी आपत्तियां जमा कर सकते हैं।

End of Feed