Rajasthan Mahila Supervisor Answer Key 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आंसर की के साथ मास्टर क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपडेट्स चेक कर सकते हैं। आंसर की से यह पता चल पाएगा कि आपने कितने सवालों के सही जवाब दिए हैं। इससे अपने रिजल्ट का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।
RSSB ने जारी की महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा की आंसर की
Rajasthan Staff Selection Board ने इस परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2026 को किया था। अगर किसी सवाल या उसके सही उत्तर को लेकर उम्मीदवार को संदेह है, तो वो तय समय के अंदर ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकता है।
11 सितंबर तक ऑनलाइन आपत्ति का मौका
Rajasthan Mahila Supervisor Answer Key 2026 पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 को रात 12:01 बजे शुरू होगी। उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। हर सवाल पर आपत्ति के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा। निर्धारित फीस जमा नहीं करने पर आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
ध्यान रहे, आपत्ति करते समय आपको वैध सबूत भी अपलोड करने होंगे। यदि आपके द्वारा उठाई गई आपत्ति सही पाई गई तो कमीशन आंसर की में जरूरी बदलाव करके दोबारा आंसर की जारी करेगा, जिसके आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।
जो उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करके परीक्षा में शामिल हुए हैं, उनके लिए अलग व्यवस्था है। ऐसे उम्मीदवार 9 सितंबर सुबह 10 बजे से 14 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक निर्धारित फॉर्म में अपनी आपत्ति RSSB कार्यालय के स्वागत कक्ष में जमा कर सकते हैं। उन्हें प्रत्येक सवाल के लिए 100 रुपये का पोस्टल ऑर्डर भी लगाना होगा।
ध्यान दें
उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करते समय एक जरूरी बात का ध्यान रखना होगा। परीक्षा में अलग-अलग सेट के प्रश्नपत्र दिए गए थे, जबकि बोर्ड ने एक मास्टर प्रश्न पत्र जारी किया है। दोनों में प्रश्नों के विकल्पों का क्रम अलग हो सकता है। इसलिए आपत्ति दर्ज करते समय उम्मीदवारों को अपने प्रश्नपत्र के विकल्पों के क्रम के बजाय मास्टर प्रश्न पत्र में दिए गए प्रश्न नंबर और विकल्प क्रम को आधार बनाना होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: SSC ने जारी किया CHSL परीक्षा का नोटिफिकेशन, 2536 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
