RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान जूनियर इंजीनियर के लिए आवेदन का अंतिम मौका, 874 पदों की भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

RSSB Junior Engineer JE 2026: आरएसएसबी जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

RSSB Junior Engineer JE 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा बीते दिनों जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसके लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वह आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयोजित होने वाली परीक्षा में हिस्सा ले पाएंगे। बता दें कि बोर्ड द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के कुल 874 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

RSSB JE Recruitment 2026

RSSB JE Recruitment 2026 (Photo - AI)

कौन कर सकता है आवेदन

बता दें जूनियर इंजीनियर पदों के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री धारक युवा, जो राजस्थान के सरकारी विभागों में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं आवेदन कर सकते हैं। यह उनके के लिए किसी बेहतरीन अवसर से कम नहीं है। इच्छुक उम्मीदवार बिना समय गंवाए बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर तुरंत अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

End of Feed