RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 1909 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू

RSSB JE Recruitment 2026 Begins: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 का संशोधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े कुल 1,909 पद भरे जाएंगे।

RSSB JE Recruitment 2026 Begins: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा धारकों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 का संशोधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े कुल 1,909 पद भरे जाएंगे। बोर्ड ने 17 नवंबर 2026 को नई अधिसूचना जारी की थी, जिसमें बताया था कि ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 17 दिसंबर 2026 तक RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

RSSB JE Recruitment 2026

राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 1909 पदों पर भर्ती (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

खास बात यह है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले जारी नोटिफिकेशन के तहत आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।

End of Feed